Advertisement

श्याम दत्त का अवतरण दिवस समारोह

कानपुर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में आज ओमर वैश्य इंटर कालेज के गणित के अवकाश प्राप्त शिक्षक व समाज सेवी श्याम दत्त जोशी का अवतरण दिवस समारोह जी टी रोड पर मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने स्मृति चिन्ह व शाल पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। श्याम दत्त जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ईश्वर की कृपा व आशीर्वाद से आज हम सबको एक साथ मिलने का सौभाग्य मिला है। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। आज बहुत खुशी व आनन्द कि अनुभूति हो रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज यादव, दिलीप कुमार,जग महेंद्र अग्रवाल, ए के सिह, पंकज जोशी, सुशील जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh