Advertisement

महर्षि एज ऑफ इनलाइटनमेंट डे सेलिब्रेशन पर महर्षि विद्या मंदिर कानपुर में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

कानपुर नगर। महर्षि विद्या मंदिर कानपुर में महर्षि महेश योगी के 109 वे जन्म दिवस के अवसर पर महर्षि एज ऑफ इनलाइटनमेंट डे सेलिब्रेशन के अवसर में महर्षि विद्या मंदिर कानपुर में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन हुआ, रानी लक्ष्मी बाई डांस, जलेबी दौड़, डंबल पीटी एवं पिरामिड व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे जुबी डूबी डांस एवं नवदुर्गा नृत्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉक्टर गिरीश जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और शिक्षा के नए दिशा निर्देश दिए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और नई योजनाओं के विषय में बताया। डॉ. शंकर सिंह सोलंकी, डॉ. ऋषभ सक्सेना, यतीश सक्सेना,वसंत दास, आदेश कुमार, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश पांडे, मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिभा पटेल एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दादा-दादी का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी ने की। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के बाद हुआ।

UPTV7( देवेश तिवारी)

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh