Advertisement

,‘यूनिवर्सल मोंटेसरी स्कूल ऑफ इनोवेशन’ का शुभारंभ

कानपुर। शहर के शैक्षिक परिदृश्य में एक नया आयाम जोड़ते हुए सोहनलाल कंपाउंड, बांसमंडी में ‘यूनिवर्सल मोंटेसरी स्कूल ऑफ इनोवेशन’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ, आधुनिक सुविधाओं से लैस इस विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ नवाचार और तकनीकी ज्ञान से रूबरू कराना है। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और  उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नजम हमराज (डायरेक्टर, हमराज डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई एवं सीसामऊ के पूर्व सपा विधायक की गरिमामई उपस्थिति रही। अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर विद्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर इजहार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का मुख्य फोकस मोंटेसरी पद्धति पर आधारित सुरक्षित और बाल-केंद्रित शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने शिक्षा के आधुनिकीकरण पर चर्चा करते हुए कह “हमने विद्यालय को पूरी तरह डिजिटल बनाया है यहाँ स्मार्ट क्लास, एलईडी और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही, अभिभावकों की सुविधा के लिए पैरेंट्स ऐप और टीचर्स ऐप भी लॉन्च किए गए हैं, ताकि वे अपने बच्चे की प्रगति पर सीधे नज़र रख सकें। “विद्यालय के कुशल संचालन के लिए एक मजबूत प्रबंधकीय टीम नियुक्त की गई है इसमें इजहार आलम (एमडी) के साथ रिज़वान उल्लाह (एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर) प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालेंगे, जबकि जैद रहमान (टेक्निकल एवं बैकएंड हेड) तकनीकी पहलुओं को सुदृढ़ करेंगे नई पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु विशेष रूप से प्रशिक्षित टेक्निकल टीचर्स की टीम तैनात की गई है,समारोह के दौरान शहर की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें हनी गारमेंट्स, अबरार अली, जावेद अजीम के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिक शामिल थे अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सराहनीय कदम बताया प्रवेश और अन्य जानकारियों के लिए अभिभावक एवं इच्छुक नागरिक सोहनलाल कंपाउंड, बांसमंडी स्थित विद्यालय कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh