Advertisement

ओम साईं राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हुआ शहर, श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का भव्य समापन

भगवान सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर 18 माह के आध्यात्मिक आंदोलन के तहत निकाली गई यात्रा

कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़, स्कूली बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

कानपुर-भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित 18 माह के राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन के अंतर्गत ‘श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी’ रथ एवं कलश यात्रा का उत्साह शहर में चरम पर दिखा। यात्रा के पांचवें और अंतिम दिन दिव्य रथ का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रंग में सराबोर हो गया पंचम दिवस पर दिव्य रथ यात्रा कशिगवां से प्रारंभ होकर न्यू आजाद नगर, मंगला विहार, अन्ना चौराहा और सनिगवां होते हुए रामादेवी चौराहा पहुंची यहां से जेके फर्स्ट कॉलोनी होते हुए यात्रा का समापन श्री श्री चकेरी कालीबाड़ी पर हुआ यात्रा के दौरान लगभग एक सैकड़ा महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सम्मिलित हुईं विद्यालयी बच्चों की सहभागिता और ‘ऊं साईं राम’ के गगनभेदी उद्घोष ने मार्ग को दिव्य बना दिया यात्रा के कालीबाड़ी पहुंचने पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहाँ छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए संस्था के जिलाध्यक्ष दीपक दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि कानपुरवासी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि पांच दिनों तक भगवान साईं राम के दिव्य रथ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर भक्तों को दर्शन दिए उन्होंने इसे शहर के लिए एक बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि बताया हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि 25 जनवरी से 31 जनवरी तक ‘साईं ज्योति यात्रा’ का आगमन होगा राजेश कुमार तिलकधारी ने बताया कि मंगलवार को यात्रा प्रातः काल 8:00 बजे कानपुर से लालगंज वैशवर के लिए प्रस्थान करेगी इस पांच दिवसीय रथ यात्रा को सफल बनाने में सेवादारों का अमूल्य योगदान रहा मुख्य रूप से संयोजक गुलशन गुप्ता, दुर्गा शंकर, पंकज गोयल, आरसी कटिहार, राजेश कुमार तिलकधारी, संजय श्रीवास्तव, मुक्ता गोयल और प्रीति मिश्रा ने अपनी सक्रिय सेवाएं अर्पित की

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh