Advertisement

भक्तों ने खूब चखा प्रसाद

 

कानपुर।  किदवई नगर स्थित श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर में विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी, पनकी दरबार के महंत कृष्ण दास जी महाराज ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में हजारों भक्तों ने खूब प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों भीड़ लगी रही। मंदिर समिति के प्रधान सेवक नितिन शुक्ला ने बताया कि यह भंडारे का आयोजन निरंतर पैंतीस वर्ष से होता चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर में इकलौता मंदिर है जहां आचार्यों के द्वारा श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ लगातार पैंतीस वर्षों से होता चला आ रहा है। प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। यहां श्री ब्रह्मदेव सरकार पीठाधीश्वर शिवदत्त पाण्डेय, रोहित मिश्रा, समिति से अशोक त्रिपाठी, मुन्ना चोबे, प्रमोद त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, चंद्रेश तिवारी, उमाकांत त्रिवेदी, आनंद अग्रवाल, अम्बरीष मिश्र, वृंदावन पाण्डेय, दयानारायण शुक्ला, राज, अजय सैनी, विजय सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh