Advertisement

जी एन के इन्टर कॉलेज में स्वेटर वितरण समारोह

बच्चों स्वेटर आप को लेट मिले हैं, किसी कारणवश शासन ने अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन आप इसको संभाल कर रखिएगा यह अगले वर्ष भी काम आयेंगे, यह बात जी एन के इन्टर कॉलेज सिविल लाइंस के प्रबंधक वरूण मेहरोत्रा ने आज कालेज प्रांगण में उपस्थित छात्रो को स्वेटर वितरण के दौरान कही, उन्होंने यह भी कहा कि स्वेटर में कालेज का लोगो लगा है जब आप सभी बच्चे एक साथ पहनकर आयेंगे तो निश्चित रुप से अच्छा लगेगा। जी एन के इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवघेश कटियार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। उप प्रधानाचार्य आर सी मिश्रा ने शाल पहनाकर प्रबंधक का स्वागत किया। विधालय के शिक्षक गगन कटियार, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, दिलीप कुमार,आर सी वर्मा, संजय पांडे, अजीत शुक्ला, निशा दिवाकर व संतोष शुक्ला आदि ने 150बच्चों को स्वेटर वितरण किया। अपने धन्यवाद में अवधेश कटियार ने कहा कि हमारे प्रबंधक जी बहुत सरल स्वभाव के है । उनको जब बुलाओ वह बच्चों के लिए उपस्थित हो जाते हैं। मंच का संचालन अपर्णा द्विवेदी ने किया। इसमें प्रमुख रूप से अशोक शुक्ला, वीरेंद्र सिंह यादव,रवि कुमार,भगवत जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh