Advertisement

श्री राम महोत्सव रथ यात्रा

आज 22 जनवरी 2026 को जनरल गंज स्थित मंदिर बाई जी की यात्रा प्रबंधन समिति द्वारा श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा (प्रथम दिवस) का आयोजन किया गया।समिति के सभी अनुयायी और श्रद्धालु ‘राम रस’ की भक्ति में सराबोर होकर नाचते-गाते और प्रभु के दर्शन करते हुए आगे बढ़े।
पूरी यात्रा के दौरान भक्तगण ‘राम गौरव’ की महिमा का गुणगान करने और उसकी व्याख्या में पूरी तरह लीन नजर आए। जनरल गंज का क्षेत्र प्रभु के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गुंजायमान रहा, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश दे रहा है।
श्री राम महोत्सव के अंतर्गत निकाली जा रही यह रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक गौरव को भी दर्शाती है। प्रभु श्री जगन्नाथ और श्री राम की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।
जय श्री राम! जय जगन्नाथ!

भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh