दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में विद्या, कला व संस्कृति की प्रतीक बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर वंदना निगम ने की। इस अवसर पर स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम की निदेशक प्रोफेसर अर्चना वर्मा, तथा कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन संगीत विभाग द्वारा विभाग प्रभारी प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव व प्रोफेसर रुचिमिता के निर्देशन में किया गया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अल्का सिंह द्वारा किया गया।
बसंत उत्सव के अंतर्गत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, समूह गान एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। जिनमें बसंत ऋतु की उल्लासमयी छटा और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का सजीव प्रदर्शन देखकर आये अतिथियों ने ताली बजाकर स्वागत व अभिनन्दन किया।छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्राचार्या प्रोफेसर वंदना निगम ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, सृजनशीलता और नवचेतना का पर्व है। डॉ. संगीता सिरोही ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएँ, छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक सौहार्द के वातावरण में हुआ।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट



















