Advertisement

सिद्धपीठ श्री जंगली देवी मंदिर का 45वाँ वार्षिकोत्सव धार्मिक आयोजन धूम-धाम से सम्पन्न

कानपुर नगर। शुक्रवार को सिद्धपीठ की जंगली देवी मंदिर का 45वाँ वार्षिकोत्सव धार्मिक आयोजनों के साथ धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक मक्खन मिश्री का वितरण हुआ, दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक माँ के हजारों नाम से पूजन एवं माँ जंगली देवी जी का सहस्त्रार्चन हुआ, शाम 4 बजे से 8 बजे तक माता की चौकी एवं भजनो का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं रात्रि 9 बजे माँ जंगली देवी जी की महाआरती सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सिद्धनाथ धाम के पूज्य महंत महाराज अरूणपुरी जी, पनकी धाम के पूज्य श्री महंत कृष्णदास जी महाराज, प्रान्त संघचालक भवानी भीख तिवारी, प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी भाई साहब, शहर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अरूण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती माया वर्मा (का० अध्यक्ष), श्री कृष्ण स्वरूप मिश्रा वरि० उपाध्यक्ष, अशोक बाजपेयी उपाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय महामंत्री, पं० विजय पाण्डेय कोषाध्यक्ष,मनोज कपूर प्रबन्धक, रमेश कुमार तिवारी मंत्री, कैलाश पाल प्रचार मंत्री,राघवेन्द्र वर्मा उपमंत्री, प्रेम स्वरूप महेश्वरी सदस्य,संतोष बाजपेयी, श्रीमती सुशीला जायसवाल, श्रीराम मोहन अग्निहोत्री, अजीत गुप्ता, सुनीत त्रिपाठी, साकेत त्रिपाठी, रामचन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, सुमेश कुमार बाजपेयी, डॉ० मनोज दुबे, ट्रस्टी प्रेम शंकर मिश्रा, श्रीमती शुभा पाण्डेय, श्रीमती नीलम शुक्ला,राजकुमार अवस्थी, अनिल पाण्डेय,देवराज जोशी, रजत पाण्डेय,संजीव कुमार शुक्ला (भईयन), पुजारी पं० राहुल मिश्रा, पं० प्रखर मिश्रा, सेवक तुलसीराम एवं हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh