Advertisement

बसंत पंचमी पर ‘सुरेंद्रा फ्यूल्स’ का फीता काटकर किया शुभारंभ

कानपुर नगर। गोपाल नगर तिराहे पर क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सुरेंद्रा फ्यूल्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर इस उद्घाटन समारोह में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इंडियन ऑयल के इस नए हाई-टेक पेट्रोल पंप के शुरू होने से अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों को ईंधन के लिए दूर भटकना नहीं पड़ेगा। शुभारंभ कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और गणेश वंदना के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर अजय प्रताप सिंह की माताजी ने फीता काटकर पंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर अजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) ने बताया कि यह इंडियन ऑयल का एक हाई-टेक फिलिंग स्टेशन है। उन्होंने इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सुरेंद्रा फ्यूल्स’ पर ग्राहकों के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहेगी, यहाँ पूर्णतः डिजिटल पेमेंट सर्विस की व्यवस्था की गई है, जिससे लेनदेन में पारदर्शिता और सुगमता रहेगी। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को शुद्ध ईंधन और त्वरित सेवा प्रदान करना है। गोपाल नगर तिराहे पर इस स्टेशन के खुलने से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। विशेषकर खेती-किसानी के कार्यों के लिए डीजल की उपलब्धता अब और भी आसान हो गई है, डिजिटल इंडिया के तहत यहाँ ऑनलाइन भुगतान की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी नकद की समस्या न हो। उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से अजय प्रताप सिंह, कमला देवी, ग्लोरी यादव, सविता यादव, श्याम सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रशांत (सेल्स ऑफिसर) सहित इंडियन ऑयल के अधिकारी, समस्त परिजन और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए अजय प्रताप सिंह को शुभकामनाएं दीं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh