कानपुर,इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने अपने नवीनतम फर्टिलिटी सेंटर को साकेत नगर में खोला गया जिससे उत्तर प्रदेश में ग्रुप की उपस्थिति और सुदृढ़ हुई है। इस सेंटर की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विश्वसनीय, पूर्ण व सुलभ फर्टिलिटी तथा रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर उपलब्ध करवाना और इसका विस्तार करना है। कानपुर के जुही कलां, रेलवे ग्राउंड के सामने यह नया सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल से सुसज्जित है। यहाँ मरीजों को फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी से जुड़ी संपूर्ण सेवाएँ व केयर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।विशेष अतिथियों में डॉ. रमेश चिंटक और डॉ. सुषमा सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। इन्दिरा आईवीएफ कानपुर सेंटर हेड डॉ. प्रतिभा सिंह और साकेत नगर सेंटर हेड डॉ. तनुज लवानिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवराम सिंह ने कहा कि किसी भी विकसित होते शहर के लिए सुनियोजित और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। इन्दिरा आईवीएफ की साकेत नगर की शुरूआत से कानपुर के लोगों को अब अपने ही शहर में फर्टिलिटी केयर मिल सकेगी। यह पहल रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति समय पर चिकित्सकीय सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है।इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा से देशभर में विश्वसनीय, सुलभ और समान फर्टिलिटी केयर उपलब्ध करवाना रहा है। साकेत नगर कानपुर सेंटर का शुभारंभ हमारे उस संकल्प को आगे बढ़ाता है,जिसके तहत हम परिवारों तक पहुँच बना रहे हैं,ताकि स्टेण्डर्ड प्रेक्टिस और एविडेंटस बेस्ड उपचार उपलब्ध हो सके।



















