Advertisement

आर. जी. एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘प्रस्तुति’ का भव्य आयोजन

कानपुर।

आर. जी. एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘प्रस्तुति’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। इस समारोह में ए.ओ.सी., चकेरी, कानपुर श्री पी. के. नरेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापक  चंदा देवी चौरसिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस पावन अवसर पर अरुण चैतन्य पुरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। दीप प्रज्वलन के समय आर. जी. एकेडमी के चेयरमैन  विजय चौरसिया,वाइस चेयरपर्सन  मेघा चौरसिया,मैनेजर  अजय चौरसिया, मनोज चौरसिया एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या  मीना मिश्रा मंच पर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर श्री हरिदत्त नेमे जी, एस.ओ., चकेरी श्री अजय मिश्रा जी, श्री बजरंग बली चौरसिया (एस.पी., पी.ए.सी.), एवं श्री अमित चौरसिया (ए.सी.पी.) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और उल्लास का संचार हुआ। उत्सव के प्रथम दिवस 24 जनवरी 2026 को किंडरगार्टन, प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा चार तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने मनमोहक, रंगारंग एवं भावपूर्ण कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाट्य, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा।

बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।

आर. जी. एकेडमी में आयोजित यह दो दिवसीय वार्षिक उत्सव न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि शैक्षिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्या के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh