Advertisement

आर. जी. एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘प्रस्तुति’ का भव्य आयोजन

कानपुर।
आर. जी. एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘प्रस्तुति’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन 25 जनवरी 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया।
इस समारोह में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कानपुर नगर श्री आशुतोष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं राज्यमंत्री स्तर की अतिथि श्रीमती अनीता गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापक चंदा देवी चौरसिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के समय आर. जी. एकेडमी के चेयरमैन विजय चौरसिया,वाइस चेयरपर्सन मेघा चौरसिया,मैनेजर अजय चौरसिया, मनोज चौरसिया एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या  मीना मिश्रा मंच पर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर आर. जी. एकेडमी की सदस्या  प्रीति चौरसिया,  रश्मि चौरसिया, राजेश महतो, श्रीमती सुनीता महतो एवं  जिया चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट एवं विशेष अतिथियों के रूप में सरोज कुरील (विधायक, घाटमपुर),प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज बरयानी (कार्डियोलॉजिस्ट)एवं पनकी हनुमान मंदिर के महंत, पूज्य श्री श्री कृष्ण दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ गई।
उत्सव के द्वितीय दिवस 25 जनवरी को कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक, रंगारंग एवं भावपूर्ण कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाट्य, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने भरपूर सराहना दी।
छात्रों की आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।
आर. जी. एकेडमी में आयोजित यह दो दिवसीय वार्षिक उत्सव न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि शैक्षिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh