Advertisement

सचेंडी पुलिस ने तीन साइबर ठगो को किया गिरफ्तार

कानपुर।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त सचेंडी के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम पश्चिम जोन व थाना सचेंडी पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी खुद को पुलिस या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर आम लोगों को मोबाइल फोन पर धमकाते थे और डर दिखाकर उनसे धोखाधड़ी के जरिए पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के पांच एटीएम कार्ड, (एयरटेल, जियो और VI कंपनियों के) कुल 17 सिम कार्ड तथा तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh