Advertisement

करने वाला श्याम कराने वाला श्याम समिति ने मनाया तृतीय बसंत उत्सव

कानपुर नगर। करने वाला श्याम कराने वाला श्याम समिति ने अपना तृतीय बसंत उत्सव नयागंज स्थित बनारस लॉन में मनाया, जिसमें श्याम बाबा व श्री बांके बिहारी जी का भव्य दरबार सजाया गया व अलौकिक श्रृंगार निशांत शर्मा और अमित सैनी द्वारा किया गया। जयपुर के भजन गायक सुनील शर्मा जी ने सावरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है, दर दर भटकने वाले बाबा से दिल लगा ले भजन गाकर पूरे पंडाल को श्याम मय कर दिया, वहीं कानपुर के भजन गायक सुनील स्नेही जी ने राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा…. प्रिया बाजपेयी ने खाटू का तोरण द्वार बैकुंड का द्वारा है भजन को प्रस्तुत किया। शिवम वर्मा और महिमा पांडेय ने भावपूर्ण भजन गाये व कानपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार संदीप दीक्षित ने राधा गौरी से व्रज की छोरी से मैया करादे मेरो ब्याह गाया तो पूरा पंडाल नाचने में झूमने पर मजबूर हो गया। बाबा को छप्पन भोग 56 और 36 व्यंजन बाल भोग अर्पण किया गया। अंत मे महिमा पांडे द्वारा बाबा का गजरा धमाल व नज़र उतारी गयी, उसके बाद बाबा की आरती की गयी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण श्याम आशित शिवम गुप्ता द्वारा किया गया।
अवधेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, दिशांत ओमर, साहिल गुप्ता, नितिन गुप्ता, पवन तिवारी, संजय ओमर, विमल गुप्ता, अनुज गुप्ता, स्पर्श गुप्ता, विशाल गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh