Advertisement

गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्ष गांठ पर ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी का आयोजन

डॉ० नरेन्द्र सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज पुराना शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्ष गांठ पर ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार एवं प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुये अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । विद्यालय के छात्र संसद की प्रधानमंत्री  ब० अक्षिता सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण से छात्र/छात्राओं को देश की स्वतंत्रता के इतिहास से अवगत कराया ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि हमारे देश को स्वतन्त्र कराने के लिए हमारे देश के न जाने कितने शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के निदेशक बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कराया तथा स्वागत प्रबंधक (जूनियर विभाग) संजय कुमार ने किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति से सीनियर विभाग प्रबंधक  शालिनी कलहंस सहमंत्री अशोक कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री गणेश शर्मा, समिति सदस्य चतुर्भुज रॉय, विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना सिंह, कोऑर्डिनेटर सरिता सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अजय सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकायें व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh