Advertisement

श्री माहेश्वरी महिला मंडल कानपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

 

श्री माहेश्वरी महिला मंडल कानपुर के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन गणेश मंदिर घंटाघर पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद वहाँ उपस्थित सभी लोगो ने भारत माता की जयकारे लगाए।
इसमें जरूरतमंदों को कुलचे, छोले, खीर, बूंदी, चावल आदि भोजन प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे का प्रसाद 2000 से 2500 लोगों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़,अध्यक्षता शालिनी करनानी, समिति प्रभारी प्रेमा जी झवर,प्रदेश अध्यक्ष सीमा झवर, करुणा अटल, रुचि बाहेती ,आरती तोषनीवाल , स्वाति बंग,राधिका सोमानी मौजूद रही। विशेष रूप से जय भूराडिया,शरद राठी ,शंकर लड्डा, मनोज लड्डा, रोहित सारडा, गोपाल जाजू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अमित बांगड ,श्रीकांत बाहेती, गौतम बंग, प्रवीण लड्डा, मनीष बंग, वियान बांगड़, सचिन सोमानी, सतीश करनानी का अतुलनीय योगदान रहा। भंडारे के अंत में सभी स्वजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष शालिनी करनानी ने आए हुए स्वजनों का आभार व्यक्त किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh