Advertisement

सनशाइन पब्लिक स्कूल में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

सनशाइन पब्लिक स्कूल केशवपुरम कल्याणपुर कानपुर में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक निर्मल तिवारी और प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जो देशभक्ति से ओत प्रोत थे। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नाटक व नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन कर वीर शहीदों को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देकर की।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh