Advertisement

प्रभात फेरी निकालकर मनाया गणतंत्र दिवस

चंद्रावती सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज न्यू शिवली रोड गौतम विहार कल्याणपुर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार कुशवाहा पूर्व प्रधानाचार्य मारवाड़ी इंटर कॉलेज कानपुर थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण पाल सिंह पधारे। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने प्रबंधक विष्णुपाल सिंह प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह एवं सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के बच्चों ने शहीदों के वेश बनाकर कई लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की। बैंड बाजे की धुन पर बच्चों ने कई तरह के संगीत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष एवं निदेशक नरेंद्र सिंह व्यवस्थापक कमलेश प्रताप सिंह उप प्रबंधक शरद सिंह के साथ संस्था के शिक्षक व सदस्यों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh