Advertisement

व्यापारियों ने देशभक्ति गीत गाकर मनाया गणतंत्र दिवस

कानपुर। टिंबर उद्योग व्यापार मंडल ने बांसमंडी हमराज कॉम्प्लेक्स के पास स्थित कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा रोहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र थे, मुख्य अतिथि ने व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी के साथ झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए सरदार गुरजिंदर सिंह ने आए हुए सभी आगंतुकों को एक एक पौधा भी भेंट किया और यह संकल्प दिलाया कि प्रत्येक व्यक्ति इस पौधे को एक पेड़ के रूप में परिवर्तित करेगा। सरदार गुरजिंदर सिंह ने कहा कि हमें हर खास मौके पर अपने पर्यावरण को ध्यान में रखना होगा। सम्मान समारोह के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं व्यापारियों ने ही गीत संगीत के द्वारा उपस्थित जन समुदाय के मन में जोश भर दिया। एक के बाद एक देशभक्ति गानों की श्रृंखला ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर ज्ञानेश मिश्रा, सरदार गुरजिंदर सिंह, विजय गुप्ता गोरे, सुखविंदर सिंह लाडी मनीष वासनदानी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh