Advertisement

ध्वजारोहण कर आम जनमानस में बांटा भंडारा

लोकल ट्रक सर्विस यूनियन रेलवे माल गोदाम कलक्टरगंज कानपुर नगर के कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन के सभी सदस्यों ने ध्वजारोहण किया और भारतीय ध्वज को सलामी दी। आम जनमानस के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि बीते 50 वर्षों से यहां पर इस तरह के भंडारे का आयोजन गणतंत्र दिवस के दिन होता चला रहा है, जो आगे भी अनवरत जारी रहेगा। अब्दुल वहीद ने कहा कि झंडारोहण के बाद आम जनमानस के लिए विशाल प्रसाद रूपी भंडारा आयोजित किया जाता है जो कि देश में अमन चैन और सौहार्द की भावना को निरूपित करता है। इस अवसर पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा,अजमत अली विनोद त्रिपाठी इश्तियाक अहमद सुरेंद्र जायसवाल नरेंद्र गुप्ता इखलाक मिर्जा मोहम्मद शाहिद रोशन गुप्ता संजय सिंह सुशील तोमर चंद्राकर दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh