Advertisement

77वे गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली

राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा छपेड़ा पुलिया से प्रारंभ हुई, यात्रा प्रारंभ होने के पहले राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद राष्ट्रगान और ध्वज प्रणाम करने के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम के जोरदार उद्घोष करने के साथ यात्रा प्रारंभ हुई।
यात्रा के प्रारंभ में अभिजीत सिंह सांगा (विधायक),अनिल दीक्षित (जिला अध्यक्ष भाजपा), उमेश निगम, दिनेश बाबा, शिवम दीक्षित, राजा और कार्यक्रम संयोजक सोनू राठौर को पनकी मंदिर के महंत स्वामी कृष्ण दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया।
सड़कों के मुख्य मार्गो को झंडा, झंडी बैनर आदि से सजाया गया था और यात्रा में शामिल सैकड़ो कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा था भारत माता की जय, वंदे मातरम का जोरदार उद्घोष करते हुए लोग चल रहे थे। देशभक्ति गीतों से जोश के साथ उत्साह में वीर शहीदों को अमर रहे ,अमर रहे के नारे लगाते हुए 9 नं क्रॉसिंग से, चिड़ियाघर रोड,गंगा बैराज,कंपनी बाग, रावतपुर स्टेशन से गीता नगर होते हुए छपेड़ा पुलिया पर यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा में दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहन सैकड़ो की संख्या में चल रहे थे,राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से बउआ केसरवानी, राहुल कुमार, आयुष गौतम ,रजत मिश्रा ,सुमित बाजपेई ,रोहित तिवारी, आरती वर्मा, विभा त्रिपाठी ,प्रीति ,दीपक राठौड़, अंशु कश्यप ,विमल गोस्वामी, मोहित बाजपेई ,विशाल गुप्ता, मोहित त्रिपाठी, विवेक कुमार (पिंकी), जितेंद्र गौड़ आदि सैकड़ो लोगों ने यात्रा में उद्घोष किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh