Advertisement

थाना स्वरूप नगर पुलिस का चला नशा माफियाओ पर कसा शिकंजा

कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर सेंट्रल जोन के डीसीपी एवं एडीसीपी के आदेशों का पालन करते हुए स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने सहयोगी थाना व चौकी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

पुलिस चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्र में संचालित रेस्टोरेंटों, ढाबों एवं शराब की दुकानों की सघन जांच की गई, जिससे अराजकतत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा विशेष रूप से रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने, मानक नियमों के विपरीत शराब बिक्री, तथा शराब की दुकानों के शटर के नीचे से अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से निगरानी की गई।लगातार पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में खलबली मच गई है।

पुलिस से वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के तहत सूखे नशे, निर्धारित समय के विपरीत शराब बिक्री एवं सड़क पर वाहनो को खड़ा कर शराब का सेवन ,अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सख्त और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्रीय जनता ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है और इसे कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में अहम कदम बताया है।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh