Advertisement

इस बार खाकी के साथ-साथ‌ पहली बार आईटीबीपी के जवानो को भी परेड में शामिल किया

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट द्बारा पुलिस लाईन ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस बार खाकी के साथ-साथ‌ पहली बार आईटीबीपी के जवानो को भी परेड में शामिल किया। वही दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने भी समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी और राष्ट्रगान किया गया। आईपीएस सुमेध जादव ने परेड का संचालन किया और खाकी द्बारा परेड निकाली गयी। इसमें पुलिस की सभी टुकड़ी समेत एनसीसी भी शामिल थी।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी ,वहीं मुख्य अतिथि ने उत्कर्ष कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक और उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया ।

 

भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh