Advertisement

विधायक ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मॉडल टाउन पार्क में 60 फीट ऊँचे तिरंगे का किया लोकार्पण

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर के पांडु नगर स्थित मॉडल टाउन पार्क में मॉडल टाउन नागरिक परिषद द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 60 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा किया गया। यह तिरंगा क्षेत्रीय पार्षद नीरज बाजपेई के विशेष प्रयासों से स्थापित कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉडल टाउन नागरिक परिषद के अध्यक्ष विजय बदलानी एवं महामंत्री रवि कलसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित में सदैव सक्रिय रहने का आह्वान किया।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने संबोधन में कहा कि वे मॉडल टाउन के नागरिकों के साथ हर समय खड़े हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
समारोह के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर आर.एल. मंगा, यशपाल सेठी, कुंदन लाल भाटिया, सरदार दलजीत सिंह, चेयरमैन गौरव सेठी, अध्यक्ष विजय बदलानी, महामंत्री रवि कलसी, अमरजीत सरना, शशि मोहन कटियार सहित अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

भूपेंन्द्र सिंह की रिपोर्ट 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh