Advertisement

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कानपुर में 77वे गणतंत्र दिवस पर नवाबगंज स्थित डी पी एस कॉलेज ग्राउंड में आदर्श व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित पंडित राम किशोर शुक्ला स्मारक सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस सीजन 6 का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन मनोज शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि यह आयोजन नवाबगंज स्थित डीपीएस ग्राउंड में नवाबगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभी चार टीम में इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं जिसमें प्रमुख रूप से रामलाल गुप्ता राइडर्स, स्वर्गीय आर डी शुक्ला, स्वर्गीय किशोर चतुर्वेदी फाइटर, स्वर्गीय रमेश चंद्र गुप्ता चैलेंज टीम में भाग ले रही है। तथा आगे बताया कि स्वर्गीय रमेश वर्मा एकलव्य की प्रेरणा से यह प्रतियोगिता पूर्व में 6 वर्षों से निरंतर कराई जा रही है। कार्यक्रम आयोजन अध्यक्ष व्यापार मंडल मनीष त्रिपाठी महामंत्री ओलंपिक गुप्ता कोषाध्यक्ष अभिजीत गुप्ता सहित कार्यक्रम संयोजन निहाल अहमद का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर (संरक्षक) अतुल कृष्ण श्रीवास्तव उर्फ लाली भैया, महामंत्री बार एसोसिएशन अमित सिंह, राकेश तिवारी सहित नीरज सिंह गुप्ता धर्मेंद्र सिंह प्रत्यूष चतुर्वेदी प्रशांत शुक्ला पवन अग्रवाल राज किशोर यादव नितिन गुप्ता लाल पांडे संजय दीक्षित उदित शुक्ला राघव अवस्थी व हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh