Advertisement

प्रोफेसर एच.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कानपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

प्रोफेसर एच.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कानपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे द इंटरनेशनल सेंटर सोसाइटी एवं प्रोफेसर एच.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष सुष्मित मिश्रा ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रभु जी श्याम रसिक दास (सचिव, इस्कॉन मंदिर कानपुर नगर), प्रभु जी अंकुर, प्रभु जी अंतश शुक्ला (इस्कॉन मंदिर, कानपुर नगर), भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, कृष्ण दीक्षित (प्रदेश संयोजक, नमामि गंगे प्रकल्प, भाजपा उत्तर प्रदेश), डॉ. के.के. त्रिवेदी (श्रीमद्भगवद्गीता मानव श्रृंखला प्रभारी), उमेश निगम (संरक्षक, दिव्य प्रेम संस्था), डॉ. संजय श्रीवास्तव (ज्योतिषाचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज), विनीत कुमार (थाना प्रभारी, कर्नलगंज), रिंकू निमेष (ईदगाह चौकी इंचार्ज), मधुलिका मिश्रा (सचिव, द इंटरनेशनल सेंटर सोसाइटी), पल्लवी मिश्रा (सदस्य, प्रबंध समिति), डॉ. सरिता भारती एवं डॉ. मोनिका गुप्ता (लेक्चरर, डायट, कानपुर देहात) शामिल रहीं।
विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष सुष्मित मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्य के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार प्रजापति, इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या सुमालिका प्रभात, डायरेक्टर मृदु चौहान सहित विद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं जलपान के साथ किया गया।

 

भूपेंन्द्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh