Advertisement

निजीकरण के विरोध में विशाल धरने का आयोजन

नगर निगम कानपुर नगर के कर्मचारी यूनियन के नगर निगम के निजीकरण के विरोध में विशाल धरने का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर के सफाई कर्मी नगर निगम के बाबू, पूरा स्टाफ धरने में मौजूद था। इस धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी को अपना भाषण देने के लिए बुलाया तो उन्होंने धरने पर बैठे कर्मचारी जो इधर-उधर भाग रहे थे और भड़क गए, उनको अपने ओजस्वी भाषण से शांत किया और धरने पर मौजूद कर्मचारियों ने उनका भाषा बड़ी शांति से सुना और वादा किया कि कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद परिषद है और जहां जरूरत पड़ेगी प्रदेश के सभी संगठन साथ खड़े हैं। नगर आयुक्त और सरकार को उनकी जायज बात माननी पड़ेगी। धरने में राजा भरत स्वास्थ्य अध्यक्ष राज कर्मचारी संयुक्त परिषद मोहम्मद परवेज आलम मंडल अध्यक्ष कर्मचारी संघ कानपुर मोहम्मद रियाज कन्हैया लाल परवेज आलम रजनीश कुमार निषाद मोहम्मद उज़ैर रमाकांत मिश्रा नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री मुन्ना हजारिया नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तथा सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष बाघमारे आदि मौजूद थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh