Advertisement

वेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से केडीए में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी कल्याण संगठन और ऐएमएससीएस के सौजन्य से वेदांता हॉस्पिटल की ओर से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का आयोजन केडीए परिसर में किया गया,, जिसका उद्घाटन उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने किया,, वेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर गोविंद त्रिवेदी भी कार्यक्रम में शामिल रहे,, कानपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष नीरज दीक्षित ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से केडीए के लगभग 300 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है,, जहां उनको नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण हुआ,, वही संरक्षक प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि संगठन की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है,, बीते दिनों हृदय रोग संस्थान की ओर से कैंप का आयोजन हुआ था, साथ ही डॉक्टर शरद बाजपेई के निर्देशन में नेत्र शिविर का भी आयोजन किया जा चुका है,, आगे भी संगठन की ओर से कर्मचारी हित में कई समाज सेवा के कार्यक्रम प्रस्तावित है ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh