कानपुर नगर । भगवान श्रीवारी श्री वेंकटेश (तिरुपति बालाजी) के 28वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव के द्वितीय दिन 28 जनवरी 2026 (बुद्धवार) को सुबह 11 बजे मंदिर के महंत रिशू दुबे व आंध्र प्रदेश से पधारे आचार्य धीरज वैदिक व अर्पित आचार्युलू द्वारा भगवान का पंचामृत कलशाभिषेक कराया गया,जिसमे भगवान वेंकटेश, भूदेवी व श्रीदेवी की श्रीविग्रहों को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत, पंचगव्य, सर्वोषधि आदि से स्नान करवाकर विवाह के लिए हल्दी लगायी गयी। दोपहर में यजमान राजीव तिवारी व किशन गोपाल द्वारा लोक कल्याण हेतु लक्ष्मी सुदर्शन यज्ञ किया गया व सायंकाल “मंगलमाल” सेवा संपन्न हुई, जिसमे भक्तों ने भगवान की नज़र उतारी व मधुर भजनों में जमकर झूमे । रात्रि 9 बजे महाआरती, प्रसाद वितरण व गोष्ठी के साथ कार्यक्रम विराम हुआ। समस्त कार्यक्रम राकेश तिवारी, राजीव तिवारी, बबलू तिवारी व रिशू दुबे के संरक्षण में संपन्न हुए। कार्यक्रम में शैलेश, किशन गोपाल, महेश, अंश, नैंसी, वैशाली, कीर्ति, विष्णु आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















