कानपुर नगर
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पेंशनर्स समाज पनकी द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन “त्रिपाठी गेस्ट् हाउस पनकी” में बड़े धूम-धाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पेंशनर्स समाज पनकी के अध्यक्ष साहबदीन यादव, डॉ एस पी सक्सेना, संरक्षक एवं सह संरक्षक पंडित शिवम त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में पेंशनर्स समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि पेंशनर्स समाज पनकी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है तथा इसी कड़ी में पनकी में कोयले की राख की समस्या के निस्तारण हेतु शिकायती पत्र महाप्रबंधक, पावर हाउस पनकी, सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक को सौंप दिए गए है, वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स समाज अपने अनुभव और संस्कारों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर सदस्यों ने देशभक्ति गीत सुनाए एवं देश प्रेम पर अपने विचार तथा संस्मरण व्यक्त किए, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की प्रगति, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एन लाल, वी के माथुर, बी आर प्रसाद, वी के तिवारी, सी बी साहू, रमा शंकर राम, हरि शंकर सिंह, करूणेश श्रीवास्तव, सी एल पाण्डेय, राजा राम, पी सी राय, सुरेन्द्र सिंह, राज बली यादव, श्याम जी यादव, जंग बहादुर सिंह, महेश चंद्र शर्मा, बी डी सिंह, श्रीमती सुमन शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पेंशनर्स समाज पनकी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट



















