Advertisement

हटिया पार्क व रंगों के ठेला मार्ग का मुख्य अभियंता नगर निगम ने किया निरिक्षण

कानपुर नगर अपनी अनूठी एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। आगामी 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को होलिका दहन होगा व 04 मार्च को होली खेली जायेगी (03 मार्च को चन्द्रग्रहण है)। कानपुर की होली पूरे भारत में अपना अलग स्थान रखती है क्योकि कानपुर में होली से लेकर कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) तक होली का उल्लास रहता है। होली मेला (गंगा मेला) 10 मार्च मंगलवार 2026 को हैं।
बीते दिन प्रातः दिनांक 28 जनवरी को 10:30 बजे कानपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता सैय्यद जैदी अफरीदी,जोनल अभियंता,आर के तिवारी,अवर अभियंता माणिक चन्द्र,नरेन्द्र जल कल अभियंता राजकुमार, उघान विभाग के अवर अभियंता बालेन्द्र स्वास्थ्य विभाग के विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
यह निरिक्षण बादशाही नाका हनुमानजी के मन्दिर से हटिया ऐतिहासिक रज्जन बाबू पार्क जहां गंगा मेले का आयोजन स्थल मे टूटा टीन सेट फ़र्श की रिपेयरिंग एक नये गेट का निर्माण पार्क की रंगाई पुताई सफाई पेड़ों की छटाई आदि को होली से पूर्व करने के आदेश दिये
हटिया पार्क से जनरलगंज,लाठी मोहाल,कमला टावर से संगम लाल मन्दिर तक जलकल विभाग द्बारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के संबंध मे जलकल महाप्रबंधक से जैदी जी ने बात की और कोतवाली चौराहे तक निरिक्षण किया। इस अवसर पर
कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) महोत्सव कमेटी के ज्ञानेन्द्र विश्नोई (अध्यक्ष), विनय सिंह (महामंत्री), रोहित बाजपेई, ऋषि तिवारी,क्षेत्रीय पार्षद अमित गुप्ता मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh