Advertisement

वर्चस्व की जंग में युवक पर पुलिस ने की कार्यवाही

गुरुवार की सुबह थाना जाजमऊ क्षेत्र के रहने वाले युवक की असलहे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई। वायरल फोटो में युवक हाथ में असलहा लेकर पुलिस की पीआरवी जीप में फ़ोटो खिचवाता नजर आ रहा है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोनू यादव उर्फ बल्ले बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी बल्ले ने बताया कि तिवारीपुर इलाके में कई महीनों से बड़े स्तर से जुआं करवाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पहले भी उसके साथ मारपीट और डरा धमका  चुके हैं। बल्ले ने बताया कि बुधवार को उसने इंस्टग्राम में जुएं की एक वीडियो वायरल किया तो आरोपियों ने योजना के तहत उसकी 6 साल पुरानी असलहे की फोटो वायरल करवा दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोनू यादव उर्फ बल्ले के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। वायरल फोटो में दिख रही जीप उन्नाव जनपद की है।

कैंट एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि जुएं की वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहें लोगों की शिनाख़्त करवाई जा रही है। आरोपियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh