Advertisement

जाजमऊ गंगा नदी कानपुर से उन्नाव जाने वाले पुल पर शव मिलने पर मचा हड़कंप

कानपुर के जाजमऊ गंगापुल पर शनिवार की सुबह 40 वर्षीय टेनरीकर्मी का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन का कहना है कि अगर समय से उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी।

मोहम्मद आबिद ने बताया कि वह मूलरूप से वैशाली विहार के रहने वाले है। उनका छोटा भाई मोहम्मद शाबिर (38) उन्नाव के थाना गंगाघाट के अख़लाक़ नगर में किराए के मकान में पत्नी मुन्नी (32), बेटा सुहैल (14), बेटी आलिया (9), यास्मीन (7), अफ़साना (3) वर्ष के साथ रहते थे। मृतक जाजमऊ स्थित जूता फैक्टी में काम करते थे। शुक्रवार को आख़िरी समय करीब 9 बजे बड़े भाई आबिद से बात हुई थी।

बड़े भाई आबिद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके मित्र ने जानकारी दी कि शाबिर लहूलुहान अवस्था में गंगा पुल पर पड़ा है। सूचना पर पहुची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही मौत कैसे हुई इसकी जानकारी कर रही है। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh