धनीराम पैंथर के नेतृत्व में संत शिरोमणि महाप्रभु गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह को नाना राव पार्क फूलबाग में सद्गुरु रविदास जुलूस कमेटी सेंट्रल हरबंस मोहल द्वारा पिछले 102 वर्षों से लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी विशाल जयंती का आयोजन किया गया। शहर की सभी अंबेडकरवादी मानवतावादी संस्थाओं के संयुक्त रूप से उपस्थित होकर अपने-अपने स्टाल व बैनर लगाकर एक मेले लगाया गया शहर के संभ्रांत जनों ने बड़ी तादाद पर उपस्थित होकर महाप्रभु रविदास जी द्वारा पाखंडवाद पर किए गए तीखे प्रहारो को उजागर किया । बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। लंगर भी सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा। सबसे आकर्षक का केंद्र शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई झांकियां रही। सभी झांकियां हरवंश मोहाल में एकत्र होकर एक साथ विभिन्न मार्गो से घूमती हुई फूलबाग मैदान में आई। तदुपरान्त झांकियां को क्रमबद्ध रखकर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
आमिर सोलंकी की रिपोर्ट



















