कानपुर। आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को बड़े चौराहे के समीप स्थित प्रसिद्ध शिवाला मंदिर से भगवान श्री रंगनाथ जी की भव्य भ्रमण यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
भ्रमण यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते हुए नगर भ्रमण पर निकले। भगवान श्री रंगनाथ जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गईं। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
भ्रमण यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रंगनाथ जी से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की
कानपुर से भूपेंन्द्र सिंह की रिपोर्ट



















