Advertisement

कूड़े के ढेर में हुए तेज धमाके से हड़कंप, चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल,उर्सला अस्पताल में इलाज जारी

 

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन अंतर्गत सचेंडी थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में अचानक हुए तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की चपेट में आकर चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उर्सुला हॉस्पिटल, कानपुर में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस के अनुसार धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कूड़े के ढेर में किसी ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पूरा मामला सचेंडी थाना क्षेत्र से जुड़ा है और जांच जारी है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh