Advertisement

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बाबूपुरवा में मनाई संत रविदास जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के अनुसूचित मोर्चा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुरवा मंडल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने भी गोष्ठी में उपस्थित होकर नेताओं के विचारों को सुना गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलामंत्री संजय कटियार ने कहा कि संत रविदास जी ने समतामूलक समाज की कल्पना की थी और समाज को उसी दिशा में ले जाने हेतु अपने विचार सर्वसमाज तक पहुंचाए वो दोहों आदि के माध्यम से भी अपनी बात सरलता से जनता तक पहुंचाते थे इनका जन्म 1433 वीं ईस्वी में वाराणसी में हुआ था कहते हैं कि मीराबाई जो कृष्णभक्त थीं वह भी रविदास जी के दोहों को गाती थीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलामंत्री संजय कटियार भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण,अनूप अवस्थी ,मोहित सोनकर,जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नरेश कठेरिया , जयनारायण मुकेश, सुनील सोनकर ,दीपक सोनकर ,पूनम मालिक और रूपेश कुमार रहे कार्यक्रम संचालन राहुल विमल ने किया।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh