Advertisement

मरीज के लिए शुरू हुई निशुल्क बस सेवा को सीएमओ ने दिखाई झंडी

कानपुर। शहर के मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर पारस हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरी दत्त नेमी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री का स्वागत एवं धन्यवाद अस्पताल के डायरेक्टर मेडिकल आन्कोलॉजी डॉ एस के शर्मा डायरेक्टर रजत बजाज ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। शहर के तीन प्रमुख स्थान जैसे कि रामादेवी चौराहा विजयनगर नौबस्ता से इन बसों का संचालन विभिन्न रूटों के माध्यम से किया जाएगा ताकि मरीजों को अस्पताल आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर डॉक्टर  शर्मा ने बताया कि कैंसर के रोगियों में लगातार इजाफा हो रहा है जो काफी चिंताजनक है उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक ही छत के नीचे कैंसर की समस्त बीमारियों का इलाज बेहतर टेक्नोलॉजी के माध्यम से किया जा रहा है साथ डॉक्टर के पैनल आपस में चर्चा करने के बाद मरीज का ऑपरेशन व उपचार करते हैं। उन्होंने बताया कि आप शहर के मरीजों को बड़े शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा उनका इलाज यही पर उचित मूल्य पर होगा वर्तमान समय में आयुष्मान के साथ-साथ विधायक निधि की विश्वविद्यालय यहां पर शुरू कर दी गई है इस मौके पर डॉक्टर कुणाल पाठक डॉक्टर अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूदरहे।

देवेश तिवारी की विशेष रिपोर्ट…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh