Advertisement

होम्योपैथिक उपचार से स्थाई निदान मिलता है

शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ गया, जब आज होममेड – डॉ. इक़बाल का होम्योपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। क्लिनिक का उद्घाटन  विधायक जनाब हसन रूमी साहब ने फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आज नैतिक, सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धतियों की अत्यधिक आवश्यकता है, और होम्योपैथी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हैमयोपैथक से बीमारियो का स्थाई निदान मिलता है।
क्लिनिक संचालक डॉ. इक़बाल क़ासिम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र पर त्वचा रोग, बालों की समस्याएं, थायरॉइड विकार, किडनी रोग सहित अन्य पुरानी व जटिल बीमारियों का वैज्ञानिक एवं व्यक्तिगत होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य रोगों को दबाने के बजाय रोग की जड़ से समाप्त करना है। मरीजों को स्थायी राहत प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. इक़बाल क़ासिम ने आये अतिथियों को धन्यवाद दिया।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh