Advertisement

जल की समस्या का निवारण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है

चित्रलेखा संस्थान की भोगनीपुर शाखा में ओ पी सचान (पूर्व आयकर आयुक्त) की प्रतिमा का अनावरण व नए हाल का उद्घाटन किया। उसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया।इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुरेश सचान चेयरमैन चित्रा शिक्षण संस्थानवीके द्वारा किया गया ।इस अवसर पर ऑल इंडिया फिल्म्स एंड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के द्वारा शुरू होने वाली लघु फिल्म कंपटीशन , कानपुर आइडल के पोस्टर का विमोचन मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया ।माननीय स्वतंत्र देव सिंह केबिनेट मंत्री जी ने स्कूल के बच्चों को ओ पी सचान के मार्गदर्शन पर चलने की सलाह दी , उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनका प्रयास जल की समस्याओं का निवारण करना हमारा कर्तव्य बनता है। जितनी नहरें सुख गई हैं या कब्जा कर ली गई हैं उनका पुनरोद्धार किया जा रहा है ये उनका और उनकी सरकार का अथक प्रयास है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मलखान सिंह यादव ने किया। मंच का संचालन रामेंद्र सचान ने किया । इस मौके पर धर्मवीर सचान प्रबंधक, राकेश कुमार निरंजन, प्रधानाचार्य , रेखा सचान,वेदिका सचान, रेनू सचान ,चित्रलेखा सचान, गगन शुक्ल , दीपक शिरोमणि , भानु प्रकाश शुक्ल व समस्त विद्यालय स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh