कानपुर
व्यापारियों की नगर निगम अफसरों से बहस
बुलडोजर के आगे खड़े हुए व्यापारी
एक सप्ताह की व्यापारियों को दी गई मोहलत
ब्रह्मनगर चौराहे पर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध कर दिया,,,, अभियान रोकने के लिए स्थानीय दुकानदार बुलडोजर के आगे खड़े हो गए,, एक बुजुर्ग तो फुटपाथ पर कुर्सी डालकर बैठ गए और हिले तक नहीं,,, व्यापारियों की मांग पर नगर निगम अफसरों ने अवैध कब्जे हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है,,, आपको बता दें कि नगर निगम इस समय सड़क, नाली और फुटपाथ पर फैले अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, इसी कड़ी में जोन चार में प्रवर्तन दस्ता ब्रह्मनगर चौराहा पहुंचा था,,, यहां से बालाजी चौक, नेहरूनगर तक जैसे ही बुलडोजर ने फुटपाथ घेरे कुछ टीनशेड आदि तोड़ने शुरू किए तो विरोध तेज हो गया,,, इस दौरान स्थानीय व्यापारियों की नगर निगम अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई,,, व्यापारियों का कहना था कि अचानक से अभियान चलाने से पहले किसी तरह की जानकारी तक नहीं दी गई,, काफी देर तक चली बहस के बाद व्यापारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है, एक सप्ताह बाद फिर से यहां पर अभियान चलाने की बात कही गई है.


















