Advertisement

भागने के चक्कर में लैम्बॉर्गिनी का हुआ कबाड़ा, 3 घायल अस्पताल में भर्ती।

कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेव थ्री के पास एक बड़े तंबाकू उद्योगपति के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी कार से सड़क पर तांडव मचा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ़्तार बेहद तेज थी और उसमें सवार रईसजादा पैसो के नशे में धुत था। उसने अपनी लग्जरी कार से एक बुलेट को जोरदार टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे। टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोकने के बजाय, शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी।
हैरानी की बात यह थी कि कार में रईसजादे की सुरक्षा के लिए पीछे बाउंसर भी एक दूसरी कार से चल रहे थे, लेकिन भीड़ के गुस्से के आगे उनकी एक न चली। गुस्साए राहगीरों ने लैम्बॉर्गिनी के शीशे तोड़कर शिवम को बाहर निकाला पीछे से आये बाउंसरों ने पब्लिक से अभद्रता शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और बुलेट सवार तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने लैम्बॉर्गिनी को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh