Advertisement

केडीए सिग्नेचर ग्रीन के निवासियों ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

कानपुर नगर। केडीए सिग्नेचर ग्रीन के निवासियों ने एक ज्ञापन कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को सौपा। साथ ही दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि यहां पर निवासियों को अभी तक बुनियादी सुविधाएं नहीं प्रदान की गई है, यहां तक की जंगली बंदर भी दीवार और फेंसिंग फांदकर फ्लैट के अंदर तक आ जाते हैं, लगभग 5 साल बीत गए हैं इस और समस्याओं के लिए केडीए अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। निवासी अजय अवस्थी ने बताया कि लगभग 1128 फ्लैट यहां पर बने हुए हैं वहां पर स्थित यह है कि 80 लाख रुपए देने के बाद भी सुविधाओं का टोटा है सुरक्षा की भी पुख़्ता व्यवस्थाएं नहीं है,वहां पर कितने लोग निवास कर रहे हैं कानपुर विकास प्राधिकरण के पास इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है, किसी तरह का कोई फायर सिस्टम की व्यवस्था नहीं है लगभग 5000 आदमी वहां पर निवास कर रहे हैं, जिनकी सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं है। इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन दिया गया है, जिसके लिए उपाध्यक्ष ने 15 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया है। साथ ही निवासियों ने यह भी कहा कि यदि इन समस्याओं का निराकरण दी गई अवधि के अंदर नहीं किया जाता है, तो वह आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में अजय अवस्थी, बी एस बिस्ट, के.के. तिवारी, अर्पित त्रिवेदी, राधा सिंह, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुमित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh