कानपुर। रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिन रोटरी क्लब कानपुर एवं खुशी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के अन्तर्गत राधे-राधे रसोई एवं राधे-राधे प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सचान पेट्रोल पंप के बगल में, उमराव अस्पताल के पास, बर्रा-2, कानपुर में किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो. गौरव तिवारी एवं सचिव रो. जिम्मी भाटिया ने फीता काटकर रसोई एवं प्याऊ का शुभारंभ किया।
राधे-राधे रसोई के माध्यम से वर्ष के 365 दिन, प्रतिदिन 151 लोगों को बैठाकर भोजन प्रसाद कराया जाएगा। विशेष बात यह है कि प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही राधे-राधे प्याऊ से राहगीरों, ठेले खोमचे वालों, आसपास के निवासियों को शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष रो. गौरव तिवारी ने पधारे सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। सचिव रो. जिम्मी भाटिया ने क्लब के आगामी सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इसी क्रम में स्थानीय रोटरी ऑफिस, जी.एन.के. इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स, कानपुर में क्लब सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए।
साथ ही डॉक्टर्स डे, सीए डे व राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस के अवसर पर चिकित्सको , चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं डाक विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, पौधे एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। राधे राधे रसोई में क्षेत्रीय विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी ने उद्घाटन किया।रो राजेंद्र सिंह चौधरी का जन्मदिन मनाया गया,
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रो. सुरेंद्र गुप्ता,रो. राजबीर सिंह ग्रोवर, रो. सुधीर मेहरोत्रा, रो. राजीव अग्रवाल, रो. सुशील चक, रो. पी.एन. जैन, रो. सुशील कुमार अग्रवाल , रो. रिषभ ओमर, रो. मनोज गुप्ता, रो. योगेंद्र कुमार, रो रोनल कुमार, रो ललित अग्रवाल,रो वेद वर्मा,सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















