कानपुर। जिस समाज को राज्य व केन्द्र में सत्ता मिल जाती है। उसका सर्वांगीण विकास होता है। जब तक कुर्मी समाज को राजनैतिक भागीदारी नहीं मिलेगी तब तक समाज पिछड़ा रहेगा। इसी विचारधारा को लेकर डा० सोनेलाल पटेल आगे बढ़े।
उक्त विचार सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द्र सिंह सचान ने विश्व बैंक स्थित स्मृति पैलेस में डा० सोनेलाल पटेल जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज के महापुरुषों शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज, सरदार पटेल आदि ने देश के लिए महान कार्य किये फिर भी राजनैतिक लाभ समाज को नहीं मिला। हमारा कुर्मी समाज आज भी पिछड़ा है। जिला उद्योग व्यापार मंडल नेतृत्व के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने कहा कि कुर्मी समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। डा. सोनेलाल पटेल ने काफी हद तक समाज को एकजुट करने का कार्य किया। एड. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने डा० सोने लाल पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशकायी डॉ. पटेल ने कमेरा, दलित व किसानों के साथ गरीबो की लडाई लड़ी। इसके पूर्व सभी समाज के पदाधिकारियों ने डा० पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण कर उन्हें श्रृडाजलि दी। इस अवसर पर बृजेन्द्र स्वरूप सचान, बी. डी. सचान, सुरेश सचान, योगेन्द्र सचान, ओमप्रकाश सचान, आनन्द कटियार, किशोर सचान, अवधेश सचान, सुरेन्द्र सिंह विनय कटियार, महेन्द्र पटेल, अनुकुम सिंह, हेमेन्द्र सचान रवि कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















