Advertisement

तूफान में ध्वस्त हुए श्री दुर्गा माता मंदिर का हुआ पुनर्निर्माण विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

 

कानपुर के नेहरू नगर केसा चौराहा स्थित प्रसिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विशाल भंडारे के समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।

आपको बता दे कि बीती 4 अप्रैल को आए विनाशकारी तूफान के कारण मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय भक्तों और जनसहयोग के माध्यम से मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण कराया गया था। शनिवार को सुबह से अखण्ड रामायण पाठ के विश्राम के बाद समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर प्रबंधन समित में विशेष सहयोगी श्रीमती बंदना गुप्ता , आदिल गुप्ता और समस्त भक्तगणों ने सभी श्रद्धालुओं के साथ भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
​इस पूरे पुनीत कार्य को सफल बनाने में प्रबंधक एडवोकेट पत्रकार डी.के. सिंह और पुजारी पण्डित पंकज द्विवेदी सहित समस्त भक्त गण बंदना गुप्ता,आदिल गुप्ता दिलीप सिंह नीलिमा कुशवाहा ,कुसुम कुशवाहा विशेष योगदान के साथ समर्पित रह कर मुस्तैदी से जुटे रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश निगम,अलर्ट टीम समाचार के संपादक के के साहू,पत्रकार मो. आमिर,संजय गुप्ता,रितेश जायसवाल,उत्कर्ष सिंह,विजय श्रीवास्तव आदि भक्तगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh