Advertisement

महावृक्षारोपण अभियान–2026′ के अंतर्गत यती संकल्प संस्थान ने लगाए 101 पौधे

 

प्रकृति संरक्षण को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से यती संकल्प संस्थान द्वारा आज ‘महावृक्षारोपण अभियान–2026’ के अंतर्गत कानपुर नगर के विभिन्न स्थलों पर 101 पौधों का रोपण किया गया। संस्थान की सचिव सीए नीतू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में संस्थान के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संबंधित विद्यालयों, नगर के विभिन्न पार्कों तथा सहित अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया।

यह अभियान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशव्यापी महावृक्षारोपण अभियान में नागरिक सहभागिता के आह्वान तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के प्रेरक संदेश से प्रेरित रहा। यती संकल्प संस्थान ने इस अभियान को केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रखते हुए इसे प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना के पुनर्स्मरण का माध्यम बनाया।

संस्थान द्वारा लगाए गए अधिकांश पौधों में बरगद, पीपल और नीम जैसे भारतीय परंपरा में पूजनीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत उपयोगी वृक्षों का चयन किया गया। ये वृक्ष दीर्घकाल तक ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने, जैव विविधता को संरक्षण देने, तापमान संतुलित रखने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय संस्कृति में इन वृक्षों को जीवन, स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का प्रतीक माना गया है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh