आज किदवई नगर के राष्ट्रीय इन्टर कालेज में सांसद रमेश अवस्थी ने आम महोत्सव समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर आम का आनन्द लिया। इसमें लगभग 450 तरह तरह के आम प्रदर्शन किया गया, जिन्हें कानपुर, फर्रूखाबाद, उन्नाव से हजारों लोगों ने आम को देखकर सराहा। उनके पुत्र सचिन अवस्थी का अवतरण दिवस भी 25 किलो का केट काटकर मनाया गया। गीत संगीत के कार्यक्रम का भी मनमोहन प्रदर्शन किया गया। छोटे छोटे बच्चो ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मुंबई से फिल्मी विलेन रंजीत ने भी भाग लिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आम महोत्सव एक एतिहासिक कार्यक्रम होता है। 30 वर्ष से लगातार रमेश अवस्थी कानपुर की जनता को तरह तरह के आम से लोगों को देखने का अवसर देते हैं । सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि इस महोत्सव से किसानों को बहुत फायदा होता है। विभिन्न जिलों से किसान आकर अपने आम का आम जनमानस तक दिखाने का सौभाग्य मिलता है।इसमें प्रमुख रूप से पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विधायक महेश त्रिवेदी, रधुनंदन सिंह भदौरिया, सलिल विश्नोई,विनोद गुप्ता, सनी जायसवाल, भानू प्रकाश शुक्ला, आदित्य पोद्दार, संजय कपूर ,राजेश कुमार, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















