Advertisement

‘एस. आर. मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज

 

कानपुर। ‘मुस्कुराए कानपुर’ के “खुशहाल कानपुर” संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वरूप नगर में एस. आर. मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। कानपुर हेल्थ कमेटी और कनिका हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू हुए इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा का मंदिर बताया।
यहाँ एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, फिजियोथेरेपी और नेचुरोपैथी के जरिए मरीजों का इलाज होगा। वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को मुफ्त और बेहद रियायती दरों पर चिकित्सा परामर्श व दवाएं दी जाएंगी।
अस्पताल से जुड़े 25 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों ने संकल्प लिया है कि यहाँ बिना किसी जाति, धर्म या आर्थिक भेदभाव के सिर्फ मरीज के दर्द का इलाज किया जाएगा।
​इस अवसर पर डॉ. वंदना पाठक, डॉ. शरद बाजपेई, डॉ. सुधांशु राय, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. अमरनाथ कश्यप और डॉ. राज तिलक सहित शहर के कई प्रख्यात चिकित्सक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh